Friday, 18 November 2016

पृथ्वी खत्म हो जायेगी बहुत जल्द


कुछ बड़ी कम्पनिया जो भारत,यूरोप,अमेरिका आदि से है,उन्होंने इतना ज्यादा व्यापार किया के कुछ जीव जो बहुतयात में थे,खत्म होने के मुहाने पे आ गए।चर्बी,सींग, खाल,मांस,दवाई,फेयर एंड ब्यूटी प्रोडक्ट्स,टेस्टिंग आदि के नाम पे लगभग हर मुल्क के लोगो ने कुदरत के साथ अन्याय ही किया।
बड़ी बड़ी फार्मा कंपनियां,पोल्ट्री और फिश ,कंपनियां,आदि ने सेहत और प्रकृति से खिलवाड़ किया।
कंपनियों से निकलता खतरनाक रसायन,प्लास्टिक,यूरिया,कंक्रीट होते जंगल,युद्ध,परमाणु विकिरण,परमाणु परीक्षण,अंतरिक्ष यात्राएं,अवैध शिकार,आदि ने पृथ्वी को आज मौत के मौत के मुहाने पे खड़ा कर दिया है।
पृथ्वी हमारी वास्तविक माँ है,भारत,चीन,पाकिस्तान नही,अगर पृथ्वी न रही तो कुछ नही रहेगा।
पशु,पंछी,इंसान,कीड़े,मकोड़े सभी एक दूसरे के लिए जरूरी है और पृथ्वी की संतान है।
आओ हम सब उठाते है बीड़ा रक्षा का,पृथ्वी की रक्षा का।
आओ रक्षा करे पृथ्वी की।
क्योंकि पृथ्वी है तो हम है,अन्यथा कुछ भी नही।
इसी अपील के साथ
नदीम खान मामलीका मेवाती
को इजाजत दीजिये।

No comments:

Post a Comment