मीडिया और मीडिया में जारी वीडियो से जो सवाल उभरे रख रहा हु,
सरकार आप जवाब दे,
1.iso प्रमाणित जेल का अर्थ क्या है?
2.अंतरराषटीय मानकों को पूरा करने वाली सबसे सुरक्षित जेल,क्या इतनी कमजोर है के कुछ कैदी बड़ी आसानी से फरार हो जाये???
3.सीसीटीव रिकॉर्डिंग सेल,गेट की आम क्यों नही की जा रही है?
4.क्या लकड़ी से चाभी बन सकती है??
5.अगर मान भी लिया जाए के बन सकती है,तो भीतर से बाहर का ताला खोलना संभव नही वो संभव कैसे हुआ?
6.क्या सभी कैदी एक साथ थे,अलग होने चाहिए,अलग सेल होते है,एक साथ एक जगह,क्या जेल से ही कोई इनकी मदद कर रहा था?
7.जबर्दस्त सुरक्षा से लैस जेल,ये कैसे मुमकिन हुआ के एक जवान की हत्या भी हो,और गेट तोड़कर वो भाग भी जाए और किसी को पता भी न चले???
8. 32 फ़ीट की दीवार से कपड़े या चादर बांधकर वो कुद कर बाहर हो गए,किसी चीज में वो फंसी होगी,आखिर सभी ने भागने की हिम्मत की है,तो कोई चीज तो दीवार में ऐसी होगी जिससे उन्हें विश्वास हुआ के यहाँ से भाग सकते है,वो चादर कहा और कैसे फंसी,जांच का विषय है?उम्मीद है ये मूवी नहींऔर रजनीकांत यहाँ नही?
9.अब अगर चादर की मदद से भागे है तो गेट की थ्योरी गलत है,क्योनी सच एक ही हो सकता है???
10.जेल के नियम होते है,सभी कैदियों के पास ब्रांडेड जूते, कपडे,घड़ी सब नई है,लेकिन बेल्ट नही जबकि कपड़े फिटिंग के नही,ऐसे में सवाल उठंता है के क्या जेल में उन्हें कपड़े मिले तो कैदी की ड्रेस कहा है??
11.जेल से बाहर अगर उन्हें कपड़े मिले तो उन्होंने इसमें टाइम क्यों खराब किया,बजाये भागने के?
12.वीडियो से पता चल रहा है वो बात करना चाहते है
तो क्यों बात नही की गयी?
13.भागने वाले एक ही दिशा और एक साथ क्यों भागे,सिविल कपड़ो में छुपना उन्हें आसान होता,सूटकेस के साथ वो भागे,किसी पिकनिक पे थे वो या घूमने पहाड़ी क्षेत्र में गये?
14.मरने के बाद भी गोलियां मारते जवान की वीडियो आयी,ऐसी क्या मजबूरी थी जो गिरफ्तारी की जगह गोली चलानी पड़ी?
15.8घण्टे,8किलोमीटर,8 लाशें,हर चीज अजीब,वो भागे बड़े सुकून से सुइटकसे लेकर,क्या ये संभव है???
16.गृह मंत्री कहते है उनके पास हथियार नही, आई जी कहते है फायरिंग हुईसच क्या,क्योंकि सच तो केवल एक ही होगा?
17.जिस वक़्त जवान की हत्या हुई,देश की सबसे सख्त और सुरक्षित और श्रेष्ठ मानी जानी वाली जैल के 80 फीसदी लोग छुट्टी पे क्यों?ऐसा कभी नही हुआ,?
18.एक वीडियो सामने आयी है,जिसमे एक व्यक्ति/कैदी जिन्दा था,लेकिन आवाज़ आती है छाती पे मार मार जायेगा,फिर एक और गोली दागी जाती है और वो मर जाता है।क्या अभी भी गिरफ्तारी संभव नही थी???
19.इनके वकील कहते है वो भाग नही सकते क्योंकि undertrail के दौरान वो आस्वस्त थे वो मुकदमा जीत जायेंगे और बरी हो जायेंगे,ऐसे में वो भागेंगे क्यों???
20.गांव वालों को इतनी जल्दी बताने वाला कौन के संदिगध कैदी वहां है,फाॅर्स वहां,पुलिस वहां,और वो बात करने चाह रहे है आप मार रहे है,इतनी बड़ी इंटेलीजेंसी किस महान इंसान कि रही ???
21.सीसीटीवी कैमरे जेल के अंदर बाहर के सार्वजानिक करने से क्यों डर रही है सरकार???
कुछ और सवाल
सोचें शायद जवाब मिल जाये
1) सीसीटीवी कैमरे खराब क्यों?
(2) जेल का सायरन नहीं बजा क्यों?
(3) निगरानी टावर फ्लाप क्यों?
(4) पेट्रोलिंग टीम नदारद क्यों?
(5) 30 फीट ऊँची दीवार कैसे कूदे?
(6) एक बार जेल से भागे खूंखार आरोपियों की सुरक्षा में चूक क्यों?
(7) शुरू के 45 मिनट तक क्या हुआ?
(8) भोपाल कोर्ट मे वकील है उनकाकहना है पेशी पर भी नही लाते थे वीडियो कानफिरेंस से पेशी होती थी ऐसी सख्ती मे रहने वाले क़ेदी भागे केसे? वो आतंकवादी जेल से भागे कैसे?
(9) रात 2 बजे भागे आतंक वादी सिर्फ 10 Km. ही क्यू जा पाये जबकि सुबह होने तक लगभग 4 घंटे यानी सुबह 6 बजे तक उनको 40 किमी तक निकलना चाहिए था,
(10) जेल से बाहर आने के बाद भोपाल शहर में घुसने के बजाए हाईवे से होते हुए पहाड़ियों पर एक साथ जाने का फैसला आखिर क्यों?
(11) उन आतंकवादियो के पास इतने कम समय में हथियार कहा से आये जब क़ि वो भागने की जल्दी में होंगे?
(12) पुलिस ने उनको जिन्दा क्यू नही पकड़ने की कोशिश की?
(13) उनके पास कौन से हथियार थे जो पुलिस को सिर्फ मारना ही पड़ा?
(14) क्या पूरे जेल परिसर में सिर्फ एक पुलिसवाला था?
(15) बैरक से गेट तक या फिर दिवारों तक कोई भी पुलिसकर्मी नहीं दिखा?
(16) दूसरे कैदियों को भी भनक नहीं लगी?
(17) आठों सिमी कार्यकर्ता शहर में दाखिल होते तो एक एक करके भाग सकते थे या छिप सकते थे परंतु उन्होंने ऐसा नहीं किया। खाली हाथ भागे आठों कार्यकर्ता हत्या करके भागे थे, उनको पता था कि पुलिस के हाथ चढ़े तो मारे जाएंगे बावजूद इसके सब के सब एक साथ भाग रहे थे? क़ैदी भागे, लेकिन छितराए नहीं। सब एक ही तरफ़ भागते रहे, ताकि पुलिस सबको एक साथ उड़ा सके। ऐसा फ़िल्मों में भी नहीं होता।
(18) रात को क़ैदी भागे और ‘मुठभेड़’ की जगह पर नए कपड़े पहनकर आए ताकि वो ज़्यादा साफ़-सुथरे दिख सके। पिकनिक या एंकाउंटर? एक जैसी नई जींस की पेंट, रंगीन टीशर्ट और सफेद शर्ट, नई बनियान नए स्पोर्ट शू, दीवार फाँदते कोई रगड़ कोई दाग़ नहीं लगा, ऐक पहाड़ी पर सब ऐक ही जगा जमा हुए, कैदी पिकनिक पर गए थे किया? क्या भोपाल जेल में क़ैदियों को जीन्स और#स्पोर्ट्स_शूज में रखा जाता है?
(19) ‘मुठभेड़’ इतना तगड़ा था कि पुलिस बिल्कुल नज़दीक जाकर गोलियां दाग़ती रहीं। एक बॉडी में ज़रा-सी हलचल दिखी तो गोली उतार दी शरीर में।
(20) वीडियो में जिसपर गोली दाग़ते दिखाया गया है, उसको पकड़ा क्यों नहीं गया? सारे राज़ दफ़्न क्यों करना चाहती है सरकार?
(21) पुलिस वाले ‘मुठभेड़’ के दौरान इतने निश्चिंत थे कि वो वीडियो शूट करते रहे।
(22) मोदी जब गुजरात में मुख्यमंत्री थे तो कई फ़र्जी एनकाउंटर हुए। मोदी का क़द बढ़ा। शिवराज सिंह चौहान की हाइट कितनी है इस वक़्त?
(23) जेल से क़ैदी भागे कैसे? सबसे पहले इसकी जांच हो। जेल तक संभाल नहीं पाने वाली पुलिस नज़दीक जाकर आठ लोगों पर गोलियां दाग़ रही है।
यह सब जाँच का विषय है, राजनीति करने का नहीं। और कितने भागेंगे शिवराज जी? यही है जाँच का विषय।
सवाल और भी है,आप इनके जवाब दीजिये एक एक करके,अन्यथा आप कोई बात न कहे।
No comments:
Post a Comment