मेरा सपना है,एक ऐसे आज़ाद भारत का जहाँ लोग एक दुसरो से मजहब,रंग,नस्ल,दौलत या अन्य किसी और भी बात से नफरत न करे।
यहाँ मैं प्रेम की पवन को बिना किसी की रुकावट के बहते हुए देखना चाहता हु,गंगा जमुनी तहजीब का भाईचारा अमर देखना चाहता हु,हसन खा मेवाती,राणा सांगा का मातृप्रेम,महारानी कर्णावती और सम्राट हुमायूँ की राखी की डोर,हकीम पठान और राणा प्रताप का साथ,अकबर और मानसिंह की वचन शैली,राधे और कृष्णा का प्यार,राम का त्याग और चिश्ती का सन्देश,नानक की वहदत,हीर रांझे के किस्से,मोहन और बाबा फरीद की बोली,मैं एक ऐसा राम राज्य देखना चाहता हु,जिसके अमन और इंसाफ को देख कर हिन्दू को खिलाफत ऐ राशिदीन का दौर याद आये और मुस्लिम को राम राज्य।मैं देखना चाहता हु ऐसा भारत जहाँ लोग धर्म के नाम पे एक दूसरे के प्यासे न हो,बल्कि एक दूसरे के हमदर्द बने भाई बने।ये वो पाक सरजमीं है जहाँ हज़रत निजामुद्दीन पैदा हुए तो कहीं गुरु नानक,इस पवित्र मिटटी की खुसबू में आज भी मुहब्बत की महक है।दुनिया कहने लगे अगर मुल्क हो तो भारत जैसा।काश ये हो जाये,काश मैं अपने जीते जी वो दिन भी देख सकू, जब दीवाली और ईद सबके हो जाये।
तुम सब दोगे न मेरा साथ,मुझे आप सबका साथ चाहिए,मेरा यकीन करना,हम महान भारत के वासी फिर से अपने मुल्क को सोने की चिड़िया बनागे, और ये फिर होगा महान भारत,जहाँ कोई बेरोजगार,भूखा, गरीब,दुखी,भरस्टाचारि नही होगा।
तुम मेरा साथ दो,मैं तुम्हे सोने का भारत दूंगा।।
अपील कर्ता,
नदीम खान मामलीका
#डिंगरहैडी_कांड
ReplyDeleteबार एसोसिएशन से मेरा दूसरा सवाल यह हे की आज से चार दिन पहले यानी कि इतवार 23 अक्तूबर को हमारे बार एसोसिएशन के कुछ साथी चंडीगढ़ गए थे ओर 25 तारीख को वापिस भी आ गए थे ओर हमारी बार एसोसिएशन के साथी सरकारी अधिकारियों से भी मिले थे डिंगरहैडी घटना को लेकर ओर अरशद हुशैन वकील से भी मिले थे यह वही वकील साहब हे जिन्होंने यह कहा था की मे पीड़ितों की तरफ से हाईकोर्ट मे पटीशन दायर कर रहा हूँ किया इस मुद्दे पर बार ने अरशद वकील से बात करी थी लेकिन मेवात की जनता को खासकर यूवाओं को यह समझ में नहीं आ रहा है की यह हमारे बार एसोसिएशन के साथी हो या नेता हो यह हमे कुछ भी नहीं बता रहे हैं कि किया हुआ है अभी तक इस मामले में यह वही बार एसोसिएशन हे जो डिंगरहैडी घटना को लेकर दिन मे 2/4 प्रैस वार्ता करते थे लेकिन हालात यहां तक आ गए हे की अब तो हमारे नेता ओर बार एसोसिएशन चाहे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ले ते हे ओर जनता को यही नहीं पता है की किया हो रहा हे मे यह नही कह रहा हूँ कि आपको सारी बाते सार्वजनिक करनी चाहिए लेकिन आपको यह तो सार्वजनिक करना चाहिए की हम सरकार से मिले हे या नही ओर बात तो यहाँ तक सुनने में आ रही हैं की हमारे मेवाती वकील साहब अरशद खान जो की पीड़ितों की तरफ से हाईकोर्ट मे पटीशन दायर कर रहे थे वो अब अरशद जी पटीशन दायर नही कर रहै हे अगर ऐसा हे तो बहुत बुरा हो रहा है, ओर मे तालिम जैलदार आप सभी दोस्तों को यह बताना चाहता हूँ कि मेरी इस पोस्ट को करने से ओर सवाल करने से बहुत लोग हैं जो मुझै धमकी देंगे गालियां देंगे लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है अगर मुझे कोई जान से मारने की धमकी भी देगा तो जब भी मे मेवात के मुद्दों को उठाता रहूँगा.
आपका दोस्त और यूथ समर्थक.
तालिम जैलदार सलम्बा.