मुंबई। फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने पाक कलाकारों को बैन किए जाने को लेकर उठ रहे विवाद पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है। शाह ने राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि मनसे के लिए फिल्म इंडस्ट्री एक आसान टारगेट है।
एक बुक लॉन्च के मौके पर निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ मौजूद बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि मनसे के कार्यकर्ता फिल्मों को इंजॉय करने के बजाय फिल्मों को टारगेट करना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज को लेकर मल्टीप्लैक्सेज को दी गई धमकियों पर उन्होंने कहा- “मुझे लगता है कि जो बहादुर लोग फिल्म को रिलीज करने पर भयंकर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं, उन्हें बॉर्डर पर जाकर थोड़ी बहादुरी दिखानी चाहिए। बेचारे कलाकारों को धमकाने से क्या होगा”।
नसीरुद्दीन ने कहा कि सिर्फ कलाकार जो कि प्यार और सौहार्द फैलाना चाहते हैं उन्हीं को निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि न तो हमने पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक संबंध खत्म किए हैं, न हम युद्ध की स्थित में हैं, और न हीं हमने अपने बॉर्डर्स को सील किया है।
No comments:
Post a Comment