Tuesday, 11 December 2018

मंगल खान मेवाती-भारत के महान स्वतन्त्रता सेनानी

नूरुद्दीन नूर

कलकत्ता के निकट जगरगच्छा जेल में बंद उन 56 कैदियों को रोटी दी नही जातीं थी बल्कि कुत्ते बिल्लियों की तरह उनके सामने फैंकी जाती थी। एक दिन फिरंगी अधिकारी निरीक्षण पर आया तो वह उनकी बैरक तक भी पहुंचा। औह…दीज आर दी ब्रेव इंडियन ?’ फिरंगी अधिकारी नें मुंह बनाते हुए पीछे खडे पिठ्ठुओं से पूछा। तो पीछे से आवाज आईयस सर। फिरंगी अफसर के दोनों हाथ बैरक के गेट में लगी लोहे की सलाखों पर थे। बैरक में बंद कैदी उसके इरादों को भांप व समझ चुके थे। हूं..इंडियन ब्रेवज ? काना कैसा मिलते हैं ? फिरंगी का यह सवाल सुन कर खून खोल गया। उसने खडे होने का प्रयास किया, परन्तु साथी बडे अफसर ने हाथ दबा दिया।

फिरंगी मानने वाला कहां था, उसने फिर कहा ‘एह..अमने पूचा, काना कैसा मिलते है ?’ उसका चेहरा लाल हो गया। खडा होने लगा तो उसी अफसर ने फिर हाथ दबाने का प्रयास किया, परन्तु इस बार उसने अपने अफसर के आदेश को भी मानने से इंकार कर दिया और खडा हो गया फिरंगी अधिकारी के सामने। फिरंगी अधिकारी का घमंड चूर चूर हो गया और उसका चेहरा, गुस्से में तमतमाने लगा। ‘बोलो..बोलो ..काना कैसा मिलते हैं ?’ फिरंगी अधिकारी ने जैसे ही यह सवाल सामने खडे उस नौजवान कैदी से किया तो उसने जोर से खखार कर फिरंगी अधिकारी के मुंह पे थूक दिया। दांत पीसते हुए कहा ‘काना ऐसे मिलते हैं।’

साथ मे कैद अधिकारी ने डांटते हुए जोर से कहा ‘मंगल खान, यह ठीक नही किया। तुम कहीं भी मेवातीपन से बाज नही आते। ‘ मंगल खान, साहब की तरफ देख मंद मंद मुस्कुरा रहे थे। बैरक में सभी कैदियों की चिंता स्वभाविक थी और बाहर ‘इंडियन ब्रेव’ की हरकत से हल्ला मच गया। तरह की आवाजें आ रही थी ‘बाहर निकालो इन्हें’। ‘सबक सिखाओ इनको’ ‘इतना मारो कि भारत का नाम भी न ले पाएं’। उसके बाद जो हुआ उसे लिखने में मेरी उंगली कांप रही है। आंखें नम होने लगी हैं। बस..

यह मंगल खान कोई ओर नही , हरियाणा के मेवात जिले के खंड नूंह के गांव खेडला में जन्मा भारत मां का एक सच्चा सपूत था। श्री मंगल खान मेवाती का जन्म 1-10-1898 को गांव के एक साधारण व गरीब से किसान नवाज खां के घर मे हुआ। 1924 मे वे ब्रिटिश सेना में भर्ती हुए। बाद में बाबू सुभाष चन्द्र बोस के आह्वान पर ब्रिटिश सेना से बागी हो कर आजाद हिन्द फौज में चले गए। आजाद हिन्द फौज में, वे शाहनवाज बटालियन में सैकिंड लैफ्टिनेंट बने। जनरल शाह नवाज खान के नेतृत्व में उन्होनें रंगून, पोपाहिल, मेकटौला, नागा-साकी, इंडोग्राम, ब्रहमइंफाल जैसे असंख्य मोर्चों पर अपनी बहादुरी के जौहर दिखाए।

अदम्य साहस के बलबूते पर वे बाबू सुभाष चन्द्र बोस की निजि सीक्रेट सर्विस के इंचार्ज बनाए गए। लंबी लडाई के बाद बाबू जी के आदेश पर समूची आई०एन०ए० ने आत्म समर्पण कर दिया। 36 हजार की फौज में से 56 फौजियों की शनाख्त कर छांट लिया गया, जिन्हें कलकत्ता के निकट जगरगच्छा जैल में डाल दिया गया। जगरगच्छा जेल की यातनाओं के बाद फिर छटनी की गई तो 16 जांबाजों को दिल्ली लाकर, लाल किला में कैद कर दिया गया। जिनमें मुख्य तौर पर जनरल सहगल, जनरल शाहनवाज खान, कर्नल ढिल्लों, सैकिंड लेफ्टिनेंट मंगल खान आदी शामिल थे।

इन 16 सपूतों पर फिरंगियों ने विभिन्न धाराओं मे मुकदमें दर्ज किए। जघन्य अपराधों में कथित रूप से लिप्त इन खूंखार ‘अपराधियों’ के केसों की सुनवाई के लिए लाल किला में ही ग्यारह जजों की बैंच वाली अदालत लगाई गई। लगभग तीन साल चले मुकदमों में विभिन्न सजाएं सुनाई गईं। अपीलें हुईं। आखिर में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किला ट्रायल में उक्त कथित अभियुक्तों की पैरवी की और ये वतन के सिपाही, भारत मां की स्वतंत्रता के साथ आजाद हो गए।

अपनी बकिया जिंदगी उसी खुद्दारी और सादगी से जीते हुए आज ही के दिन 19 सितंबर 1990 को इस दुनिया ए फानी से कूच कर गए। परवरदिगार उनकी मगफिरत करे। जन्नत उल फिरदौस में आला से आला मकाम अता फरमाए। उनकी कब्र को नूर से हमेशा मन्नव्वर रखे।

(लेखक नूरूद्दीन नूर ऐडवोकेट महान स्वतंत्रता सेनानी स्व० चौधरी मंगल खान मेवाती के पुत्र हैं और मेवात के  खेडला गांव जिला नूंह  हरियाणा के रहने वाले हैं)

Sunday, 13 May 2018

शैतान को क्यो जंजीर से जकड़ा जाता है,जबकि अल्लाह ने शैतान को क़यामत तक खुली छूट दी है???(ग़ैर मुस्लिम का सवाल)

एक हदीस है....'''Prophet Muhammad, the Messenger of Allah, peace and blessings be upon him, once said: “When the month of Ramadan begins, the gates of the heaven are opened; the gates of Hell-fire are closed, and the devils are chained.” (Sahih Bukhari 1800)'''

शाब्दिक अर्थों को पकड़ कर अर्थ निकालनें वालों से अक्सर ग़लती होती है..हदीसों के मामले में भी यही हुआ है...बात किसी और संदर्भ में कही गई होती है और बात का मतलब कुछ और निकाल लिया जाता है...
इस हदीस के साथ भी यही है...इस हदीस का संदर्भ अलंकारिक(metaphore) भाषा में है... यहां रमज़ानों में जन्न्त के दरवाज़े खुलना व दोज़क के बंद हो जाना व शैतान का बेड़ियों में कैद हो जाना शाब्दिक(literal meaning) नहीं अपितु अलंकारिक है...
यह हदीस एक तरह से रमज़ान का संदेश है...यानि रमज़ान की महत्वता/गुण/अल्लाह के समीप इस महीने का महत्व का संदेश सही मायनें में यह हदीस देती है...

रमाज़नों में जन्नत के दरवाज़े खुल जानें का अभिप्राय यह है कि यह महीन अल्लाह की विशेष दया आशिर्वाद व क्षमा (Mercy/blessing/Forgiveness) का है और जो निस्वार्थ/लगन/आत्मियता से अल्लाह की तरफ झुकेगा/इबादत करेगा कुछ शक नहीं कि वह अल्लाह की दया/क्षमा का हक़दार बन जाये जिसका पारितोषिक जन्नत के सिवा कुछ और नहीं....
इस ही तरह दोज़क के दरवाज़े बंद हो जानें से भी यही मतलब है जितना इबादत व गुनाहों की माफी मांगी जायेगी दोज़क उतनी ही दूर होगी .....

इस ही तरह शैतान के बेड़ियों में जकड़ देनें के संदर्भ में है ..यानि यह महीन ख़ालिस अल्लाह की इबादत व उसकी दया का है इस महीने की हुर्मत की वजह से ही बंदा ख़ुद अल्लाह की इबादत में लग जाता है व गुनाहों को करनें से डरता है ...इस ही वजह से कहा गया कि शैतान बेड़ियों में जकड़ दिया जाता है..बंदे को बुरे कामों की तरफ उकसा नहीं पाता...इसका यह मतलब नहीं कि कहीं शैतान को litrally कहीं बेड़ियों में कैद कर दिया जाता है...
#एडमिन (फ़ारूक़ खान)- ग़ैर मुस्लिमो के सवालों के जवाब(फेसबुक ग्रुप)

दादा मदारी का किला

***🌏*** दादा मदारी का किला ***🌏***
        --------------------
   क्ळा पहाड़ (अरावली पर्वत) के पूर्वी दामन में बसे गाँव  बड़का अलीमुद्दीन के उत्तरी छौर पर एक पहाड़ी टीले पर एक लम्बा चौड़ा भवन है,जिसे स्थानीय लोग मदारी का किला कहते हैं। हालांकि अब यह विशाल गढ़ी नुमा भवन खण्डहर में तबदील होता जा रहा है। केवल पूर्वी दी दीवार व पश्चिमी गलियारा व टूटा हुआ मुख्य द्वार ही बचा है,मगर' खण्डहर बता रहे हैं कि इमारत बुलन्द थी।'
     अरावली पहाड़ के पत्थरों को तराश कर बनाई गई यह इमारत समय में एक छोटे से किले का आभास देती होगी। यह पूरा भवन एक छोटे से किले (गढ़ी) की तरह है जिसके पूर्वी कोनों पर बुर्जियाँ बनी हुई हैं। पश्चिम में मुख्य दरवाजा है जिसके बांई ओर दोहरा गलियारा है। भवन के दक्षिणी ओर भी इसी तरह का दोहरा गलियारा है जिसके ऊपर रहने के कमरे बने हुए हैं। पूर्वी दोहरे गलियारे के ऊपर बारह दरी है। उत्तर दिशा में गलियारे के खण्डहर नजर आते हैं। पश्चिमी दीवार पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। मौटे तौर पर कहा जा सकता है कि नीचे का बाहर वाला गलियारा घोड़ों के लिए और अन्दर वाला गलियारा घुड़सवारों,सिपाहियों व सुरक्षा गार्डों के लिए बनाये गये होंगे।
      पूरा भवन एक ऐसे पहाड़ी टीले पर बना है जिसके चारों ओर सीधा ढ़लान है,जिसके ऊपर चढ़ना आसान काम नहीं है। भवन के पूर्वी ओर भवन से थोड़ी दूर एक छोटी सी मीनार बनी है जो संभवतः किसी आकश्मिक संकेत के लिए या वाच टावर के तौर पर प्रयोग की जाती होगी।
     मदारी खाँ मेवाती,बड़किया देंहगल मेव था,जो भरतपुर के राजा जवाहर सिंह के नजदीकी साथियों में से था। उनका काल 1755 ई0 माना जाता है। महाराजा जवाहर सिंह जब पुष्कर स्नान करने गया था तो उस समय मदारी खाँ भी उनके साथ था। पुष्कर से लौटते समय जब भरतपुर सैना का मुकाबला जयपुर की शक्तिशाली सैना से हुआ तो भरतपुर की सैना पराजित हो भाग खड़ी हुई। ऐसे समय भरतपुर की सैना के तोपखाने के इन्चार्ज समरू फ्रांसी के साथ मदारी खाँ,दलमीर(मालाखेड़ा) और जल्ला(घांसौली) आदि मेव सरदार जयपुर की सैना से लड़ते-भिड़ते महाराजा जवाहर सिंह को सुरक्षित निकाल लाये और उन्हें सुरक्षित भरतपुर पहुँचा दिया।
     उन्हीं रणवीर मदारी खाँ की आखिरी निशानी,उनके गौरव और दबदबे की पहचान ' उनकी गढ़ी' खण्डहर में तबदील हो चुकी है,मगर हमें अपनी इस ऐतिहासिक वारासत के संरक्षण का अहसास तक नहीं।
      साथी वरिष्ठ समाज सेवी ज़नाब दीन मौहम्मद मामलीका जी और कायमदीन ठेकेदार के साथ इसकी हालत देखकर मैं यही सोच रहा था। काश! हम अब भी सचेत हो जाएं।
    कबीरा बाड़ी उजड़गी,गयो बाळदो खाय।
    अब भी याकी सार कर,जासू कुछ पल्ले पड़ जाय।।
                                 ***
                                 -- सिद्दीक़ अहमद 'मेव'

मश्क़ वाले- मेवात की बाते


दिल्ली और मेवात के शक़्क़ा

मश्क़ वाला
हमारे मेवात में इन्हें शक़्क़ा या भिस्ती कहते है,आम तौर पर घूमते रहते थ,ेचमड़े के बने  थैले जिसे मश्क़ कहते थे उसमे पानी भरते थे,और राह चलतों को पिलाते थे,मुझे याद है,बचपन मे मैंने एक बार अपने गांव में देखा था,पुरानी दिल्ली अपना अस्तित्व खो चुकीं है,मेवात दिल्ली का रिश्ता बहुत पुराना रहा है।
युद्ध के मैदान में जब घायल सैनिको की मरहमपट्टी और उन्हें पानी पिलाना बिना किसी भेदभाव के ये मश्क़ वाले अपना धर्म समझते थे।
इंसान को पानी पिलाना इनका सदियों से चलता आ रहा फर्ज रहा है।
आज वक़्त बदल गया, बदलते वक्त के साथ,बदल गई,सूरत ए दिल्ली,वरना एक दिन वो भी था,की दिल मे बस्ती थी,पुरानी दिल्ली